फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सादाबाद में टाटा सूमो व बोलेरो में भिड़ंत, एक की मौत

Wed, 04 Jul 2018 12:04 AM IST
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त टाटा सूमो। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सहपऊ मार्ग पर ग्राम नगला ब्राह्मण के समीप मंगलवार की शाम करीब सवा पांच बजे ओवरटेक करने के प्रयास में दो वाहनों में भिड़ंत हो गई। दोनों वाहन अलग-अलग दिशाओं में जाकर पलट गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची सहपऊ पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सादाबाद सीएचसी भेजा। घायल सूमो मालिक की बातों पर संदेह होने पर पुलिस उसको हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि टाटा सूमो में सवार सोवरन पुत्र विजयपाल निवासी गढ़ी रत्ना थाना सासनी की मौके पर ही मौैत हो गई जबकि राजेश पुत्र सुभाष निवासी सासनी घायल हो गए। दूसरी ओर बोलेरो में सवार प्रमोद पुत्र कृपाल सिंह निवासी नगला विषी, शिवकुमार पुत्र ज्वालाप्रसाद निवासी नगला मैय्या भी घायल हो गए हैं। घायल शिवकुमार ने बताया कि थाना खंदौली के नगला रायसिंह में उसकी ससुराल है।

मंगलवार को वह बोलेरो मालिक प्रमोद कुमार के साथ अपनी पत्नी को ससुराल से लेकर गांव आ रहे थे। तभी पीछे से आ रही टाटा सूमो ने पहले नगला केसरी के समीप उनकी बोलेरो गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद थोड़ी दूर चलने पर एक शीतगृह के निकट फिर से सूमो गाड़ी ने ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद गांव नगला ब्राह्मण के पास पहुंचने पर इसी सूमो ने एक बार फिर से उनकी बोलेरो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस प्रयास में दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई और दोनों गाड़ियां पलट गईं।
विज्ञापन


वहीं घायल सूमो मालिक राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह आगरा से सासनी आ रहा था। तभी सिकंदरा के पास उसे चार व्यक्ति मिले और उससे सासनी जाने की कहने लगे। उसने मना किया तो ये लोग जबर्दस्ती उसकी गाड़ी में बैठ गए। इन लोगों ने उसे जबरन पीछे बैठा दिया और खुद गाड़ी चलाने लगे। उसके बाद उसे कोई होश नहीं रहा। राजेश की बातों पर शक होने पर पुलिस उसे सीएचसी से थाना सहपऊ ले गई। वहां उससे पूछताछ की जा रही है। सहपऊ कोतवाल अवधेश कुमार का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें