फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत

Sun, 13 Mar 2016 12:34 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छात्र की मौत के बाद जिला अस्पताल में उसके शव के पास लगी परिजनों और अन्य लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। मथुरा रोड पर सुंदरबाग के पास टेंपो से टकराने के बाद बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। वह इंटर की परीक्षा देकर लौट रहा था। हादसे में बाइक पर सवार मृतक के फुफेरे भाई और टेंपो मे सवार कलेक्ट्रेट के चौकीदार को भी चोट आई है। छात्र की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल में देर रात तक परिजनों का करुण-क्रंदन गूंजता रहा। 
विज्ञापन

भूपेंद्र(21) पुत्र हरीशंकर मूल रूप से दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके का रहने वाला था। वह इंटर की परीक्षा देने के लिए अपने फूफा डालचंद्र निवासी जलेसर रोड नई बस्ती के यहां आया हुआ था। शनिवार को फुफेरे भाई धीरज(15) को साथ लेकर वह परीक्षा देने गया था। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि भूपेंद्र की बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। सामने से आते टेंपो को देख वह हड़बड़ा गया। जबर्दस्त टक्कर के बाद टेंपो असंतुलित होकर पलट गया और भूपेंद्र टेंपो के नीचे दब गया। आसपास लोगों ने बड़ी मुश्किल से भूपेंद्र को टेंपो से बाहर निकाला। एंबुलेंस से भूपेंद्र के साथ धीरज और चौकीदार मोहम्मद हुसैन को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। धीरज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, वहीं चौकीदार के परिजन उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में ले गए। थाना हाथरस गेट के एसएसआई एमएस भाटी का कहना है कि टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी चालक मौके से भाग जाने में कामयाब रहा है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें