फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुसैले में मिली महिला की लाश

Sun, 13 Mar 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी लाश भुसैले में शनिवार की भोर में पाई गई। इस मामले में उसके मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


पिपरा खुर्द गांव के अर्जुन पुत्र घुरहू की शादी ग्राम अतरडीहा में सुमेसर की बेटी नीलम से हुई थी। पांच वर्ष पहले गौना आया था। इस दौरान एक बेटी और एक बेटा पैदा हुआ। शनिवार की भोर में उसका शव संदिग्ध अवस्था में घर के भुसैले में मिला। परिवार के लोग घटना को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।

वहीं विवाहिता की मां शोहरता ने बेटी के पति अर्जुन, भाई बबलू और कृष्ण चंद पुत्रगण घुरहू तथा सास सुपनी पत्नी घुरहू पर बिटिया को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। कहा कि सुसराल वाले दहेज में मोटर साइकिल की मांग कर रहे थेे। न देने पर आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन


मां ने बताया कि उनकी दिवंगत बेटी के गले में रस्सी से कसने तथा शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर बेटी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी की मांग की है। एसओ रुधौली अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। विवाहिता की शादी को सात साल से ऊपर हो गए हैं। ऐसे में दहेज हत्या का मामला नहीं बनता है। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अगली कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें