फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ छेड़छाड़, शिकायत करने पर पथराव

Fri, 27 May 2016 11:08 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सासनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़, मारपीट और पथराव करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शुक्रवार को इसे लेकर एसपी से मिलकर शिकायत की। युवती ने बताया कि आरोपी के हौसले बुलंद हैं। थाना पुलिस के गांव पहुंचने पर युवक ने उनके घर पर पथराव कर दिया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने एसपी को बताया कि 26 मई को वह शौच से लौट रही थी। तभी आरोपी ने उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ की कोशिश की। इसका विरोध करने पर उसने पिटाई की। उसके कपड़े  फाड़ दिए और लात-घूंसे बरसाए। परिजनों ने उसे बचाया। इस मामले में घटना के दिन ही थाना पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ को गांव पहुंची। पुलिस पूछताछ कर गांव से लौट आई तो इससे खिसियाकर आरोपी ने पीड़िता के घर पर पथराव कर दिया और देख लेने की धमकी दी। इस मामले में एसपी ने थानाध्यक्ष को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

तीन को नशीले पाउडर में जेल भेजा
हाथरस। कोतवाली पुलिस ने सचिन पुत्र मक्खन लाल और विष्णु पुत्र श्यामलाल निवासी श्रीनगर और मुबीन पुत्र सलाम निवासी श्रीनगर को नशीले पाउडर के साथ जेल भेजा है। प्रत्येक के पास से सौ ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें