फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेशल टास्क टीम ने सूमो चालक को पीटा

Fri, 27 May 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
मार पिटाई
विज्ञापन
स्कूल के स्टाफ को लेकर जा रही सूमो गाड़ी कालपी बस स्टैंड के पास स्पेशल टास्क टीम की गाड़ी से टकरा गई। इससे टीम का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और टीम के सिपाहियाें ने सूमो के चालक को सरे राह बेरहमी से पीटा और पिस्टल तान दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। ट्रैफिक सिपाहियाें ने बीच बचाव किया। तब मामला गाड़ी की
विज्ञापन


मरम्मत करवाने पर सुलटा। बताते चलें कि एसटीटी टीम की कार का चालक निजी है। उस पर आए दिन किसी न किसी मामले में आरोप लगते हैं।  मोतीलाल सोनकर विद्यालय गढ़र का चालक अतुल कुमार शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे स्कूल स्टाफ को सूमो में बिठाकर विद्यालय में एडमीशन के लिए गांवाें में संपर्क करने के लिए जा रहा था। जब उसकी सूमो

शहर के कालपी बस स्टैंड तिराहे पर पहुंची तो दूसरे और से आ रही एसटीटी टीम की बोलेरो से टकरा गई। इससे बोलेरो को मामूली नुकसान पहुंचा। इस पर टीम के सिपाही उतरे और सरे चौराहे चालक अतूल को बेरहमी से पीट दिया। यही नहीं सरकारी पिस्टल हवा में लहरा दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद ट्रैफिक सिपाहियाें ने बीच बचाव करवाया और
विज्ञापन


मामला गाड़ी की मरम्मत करवाने पर रफा दफा हुआ। बताते चलें कि सरकारी बोलेरो को टीम निजी चालक से चलवाती है। यह चालक हमेशा विवादाें में रहता है। इस बाबत कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि उनके पास कोई तहरीर नहीं आई है, अगर कोई आता है तो मामले की जांचकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें