फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर से झगड़े के बाद घर में लगाई आग, हंगामा

Mon, 04 Jul 2016 11:46 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र की घनी आबादी में रहने वाली एक महिला ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। देवर से झगड़े के बाद इस महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और वहां रखे रजाई-गद्दाें में आग लगा दी। परिजनों ने बमुश्किल इस आग पर काबू पाया। घर में रखा काफी सम्मान जलकर राख हो गया। महिला पर काबू पाने के लिए उन्हें पुलिस तक बुलानी पड़ी। 
विज्ञापन


आरोपी महिला की देवरानी ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। शिकायत में देवरानी ने कहा है कि आरोपी महिला अवसाद की शिकार है। वह अपने पति पर शक करती है और इसे लेकर परिवार के बाकी लोगों से झगड़ा करती है। झगड़े के दौरान महिला बेकाबू हो जाती है। सोमवार को महिला ने सिलेंडर चालू कर खुद को आग लगाने की धमकी परिजनों को दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना देनी पड़ी। जांच को पहुंची मेंडू गेट चौकी इंचार्ज इतुल चौधरी का कहना है कि घनी आबादी में एक कांपलैक्स के पास रहने वाली महिला ने हंगामा किया था। उसने घर में आग लगा ली थी। यह महिला अवसाद ग्रस्त है और खुद की जान देने की बात कह रही है। महिला के उपचार के लिए परिजनों को कहा गया है। अगर वह उपचार नहीं कराते हैं तो किसी भी अप्रिय घटना के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें