कुछ लोग महिला को बुलाने गए थे। आरोप है कि मडराक स्टेशन पर पहुंचने पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता के भाई के ऊपर पेट्रोल डालकर माचिस दिखा दी। वीरपाल को घायल अवस्था में सीएचसी ले आए। वहां से उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
एक युवक ने अपने ही ससुरालियों पर शनिवार सुबह पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उसे रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
सासनी के गांव ममौता निवासी 25 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि टूंडला निवासी दिनेश कुमार और अन्य लोग उनकी पत्नी सुमन देवी को बुलाने आए थे। धर्मेंद्र के मना करने के बावजूद वे नहीं माने और मडराक स्टेशन पहुंच गए। धर्मेंद्र का आरोप है कि स्टेशन पर पहुंचने पर इन लोगों ने उनके ऊपर पेट्रोल डालकर माचिस दिखा दी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई।
सूचना मिलने पर भाई वीरपाल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर उन्हें मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी घटना अलीगढ़ के मडराक स्टेशन की है।