फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ तस्करों ने ग्रामीण पर चढ़ा दी मेटाडोर

Sun, 20 Mar 2016 12:14 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इगलास रोड पर गौ तस्करों द्वारा युवक पर मेटाडोर चढ़ाए जाने पर घायल के पास खड़े हिंदूवादी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। इगलास थाना क्षेत्र के गांव हरिरामपुर में शुक्रवार रात गौ तस्करों ने एक ग्रामीण पर मेटाडोर चढ़ा दी। वह अपनी गाय ले जाने का विरोध कर रहा था। मेटाडोर की टक्कर से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद युवक को रेफर कर दिया गया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। घटना से हिंदूवादियों में रोष है। हिंदू जागरण मंच के कई पदाधिकारी युवक को देखने जिला अस्पताल भी पहुंचे। 
विज्ञापन


संदीप उपाध्याय पुत्र लालाराम उपाध्याय ने बताया कि मेटाडोर में मौजूद पांच-छह गौ तस्करों ने उनके साथ मारपीट की। हवाई फायर किए। मेटाडोर के आगे आने पर संदीप को कुचलने की कोशिश करते हुए मेटाडोर उन पर चढ़ा दी गई। मेटाडोर की टक्कर से वह घायल हो गए। जिला अस्पताल में संदीप को देखने हिंदू जागरण मंच के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य, वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा, युवा वाहिनी के महामंत्री महेश शर्मा आदि पहुंचे। अभिषेक रंजन आर्य का कहना है कि यूपी में बीते सालों में गौ तस्करी और हत्या के मामले तेजी से बढ़े हैं। गौ तस्करों के हौसले बुलंद हैं और वे पुलिस पर भी हमला कर रहे हैं। गौ तस्करों को नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। पुलिस इन मामलों की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करती। हिंदू जागरण मंच गौ तस्करों के खिलाफ रात में चेकिंग अभियान चलाएगा। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें