फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट

Sun, 20 Mar 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के बर्रा गांव में गुरुवार की रात आग से झुलसी बहू को देख बड़ी सास का हार्टफेल होने के मामले में शुक्रवार की शाम उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब घटना के संबंध में मृत वृद्धा के पति ने बहू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। सच से अवगत होने के बाद पुलिस बहू को पकड़ने की योजना बनानी शुरू कर दी। इसकी भनक लगने के बाद वह अस्पताल से फरार हो गई। पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


घटना की जांच कर रहे बरदह थाने के एसआई संजय राय ने बताया कि बर्रा गांव निवासी नवनीत सिंह कहीं बाहर रहकर नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी क्षमता सिंह (24) परिवार के साथ रह रही थी। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व इन दोनों की शादी हुई है। शादी के कुछ माह बाद इनमें विवाद होने लगा। करीब एक माह पूर्व हुई पंचायत में पंचों के निर्णय सुनाने के बाद क्षमता पुन: अपनी ससुराल आई। गुरुवार की रात से ही क्षमता तबियत खराब होने की बात कह रही थी। देर रात को वह स्वयं आग लगा ली। बहू को जलता देख उसकी बड़ी सास मेवाती देवी उसे बचाने पहुंची लेकिन वह मेवाती को धक्का देकर गिरा दी।

सिर में गंभीर चोट लगने से मेवाती की मौत हो गई। जबकि क्षमता गांव के ही अपने रिश्तेदार सुरेंद्र सिंह के घर पहुंची। वहीं से बरदह थाने के पिछौरा गांव निवासी अपने पिता राजेंद्र सिंह को घटना की जानकारी दी। एसआई संजय राय ने बताया कि क्षमता के पिता थाने पर सूचना देने के बाद पहले प्राइवेट फिर बाद में जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराए। इस समय तक पुलिस को मेवाती की मौत की सूचना नहीं थी। पुलिस सच का पता लगाई। मेवाती के पति चंद्रभान सिंह ने तहरीर देकर क्षमता सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर पुलिस क्षमता की तलाश में जुटी। इसकी भनक लगने पर वह अस्पताल से फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें