फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट

Thu, 26 Oct 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
loot
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भदामई में मंगलवार की रात को बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने एक मकान में सो रहे तीन लोगों को बंधक बना लिया। बदमाश मकान से 30 हजार रुपये की नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, कपड़े और बर्तन आदि लूटकर ले गए। लूूूटे गए सामान की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर भी दे दी है।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन में दी गई तहरीर में गांव भदामई निवासी कृपाशंकर ने कहा है कि रात में करीब एक बजे उसके परिवार के लोग पंकज, कंचन और चमनेश आदि घर में सो रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाशों ने घर में छत के रास्ते प्रवेश किया। इन लोगों ने इन तीनों को बंधक बनाकर एक कमरे में डाल दिया। इसके बाद घर में रखे 30 हजार रुपये नकद, सोने के कुंडल, झुमकी, मंगल सूत्र, चांदी की पायजेब, कपड़े और बर्तन आदि लूट लिए और भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों ने किसी प्रकार बंधनों से मुक्त होकर शोर मचाया।

इसके बाद परिवार के अन्य लोग एवं गांव के लोग मौके पर आ गए। इन लोगों ने बदमाशों की काफी खोजबीन की, लेकिन बदमाशों का कहीं कुछ भी अता-पता नहीं चला। घटना की जानकारी रात्रि में ही पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने भी गांव में पहुुंचकर बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला है। हाथरस जंक्शन कोतवाली प्रभारी सूर्यकांत द्विवेदी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। जांच की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी और घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें