फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर लुटेरा लालू यादव गिरफ्तार, जेल भेजा 

Fri, 17 Nov 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
विज्ञापन
लालू यादव, लुटेरा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम कासगंज रोड पर गांव ईसेपुर के पास से शातिर बदमाश लालू यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी शैलू यादव बचकर भाग निकला। लालू यादव ने जून माह में कासगंज, अमांपुर में दो गैस एजेंसियों पर लूटपाट की थी। इसके अलावा मोहनपुरा पर हाथरस के व्यापारी को गोली मारकर दो लाख रुपये लूटे थे। पुलिस ने उसके पास से नशीला पाउडर बरामद किया है। गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


सिकंदराराऊ के सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली कि गांव बरसामई, थाना हसायन जनपद हाथरस निवासी शातिर लुटेरा लालू यादव कासगंज रोड पर देखा गया है। सूचना पर कोतवाल मनोज शर्मा तथा अगसौली चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने कासगंज रोड पर घेराबंदी कर ली। शाम करीब 6 बजे गांव की तरफ से दो युवक आते दिखे। पुलिस ने उनकी घेराबंदी की तो वह भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम लालू यादव पुत्र रामनरेश निवासी गांव बरसामई बताया। भागे हुए साथी का नाम शैलू यादव निवासी बरसामई बताया। लालू के पास से साढ़े पांच सौ ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। पूछताछ में उसने बताया कि जून माह में कासगंज की चामुंडा गैस एजेंसी पर लूटपाट की थी। यह गैस एजेंसी जलेसर के पूर्व विधायक प्रेमपाल सम्राट की है।
विज्ञापन


अगले दिन अमांपुर स्थित मोनिका गुप्ता पत्नी रोहित गुप्ता की शिव शक्ति गैस एजेंसी पर लूटपाट की थी। दो दिन बाद मोहनपुरा में हाथरस के व्यापारी ग्रीसचंद्र को गोली मारकर दो लाख रुपये लूटे थे। लालू के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें