फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की चपेट से यात्री की मौत

Sat, 09 Jul 2016 12:13 AM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस/सादाबाद। क्षेत्र के बढ़ार चौराहा पर शुक्रवार की देर रात रोडवेज बस से उतरे यात्री को दूसरी रोडवेज बस ने रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए तुरंत बागला जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। साथ आए परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।
विज्ञापन


बताते हैं कि अलीगढ़ के थाना देहली गेट क्षेत्र के गोंडा रोड उर्स वाली गली निवासी साबिर अपने मामा यूनिस और ताज मोहम्मद के साथ ईद मिलने के लिए आगरा रिश्तेदारी में गया था। आगरा में मामा ताज मोहम्मद की ससुराल है। ताज मोहम्मद तो वहीं रुक गए, जबकि साबिर और यूनिस वापस लौट रहे थे। सादाबाद में बढ़ार चौराहे पर उनकी रोडवेज बस पंक्चर हो गई थी। तभी साबिर उसमें से पानी पीने के लिए उतरा।

तभी पीछे से तेज गति से आ रही दूसरी रोडवेज बस की चपेट में वह आ गया। दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। काफी भीड़ भी लग गई। वहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसके परिजन भी पहुंच गए। उधर पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। बस में सवार यात्रियों के रुपये वापस कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें