फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस हाईजैक कर यात्रियों से लूटपाट

Sun, 28 Aug 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
रोडवेज बस में लुटी रूबी और शहाना बदहवास अवस्था में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में पिछले महीने जीटी रोड पर रोडवेज बस को कब्‍जेे में कर हुई लूटपाट की वारदात को लोग भूले भी नहीं थे कि बेखौफ बदमाशों ने शनिवार की रात को आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर चंदपा के पास आगरा फोर्ट डिपो की बस को कब्‍जेे में कर जमकर लूटपाट की।
विज्ञापन


बदमाशों ने बस के चालक-परिचालक के अलावा उसमें सवार यात्रियों से लाखों की नकदी, जेवर और मोबाइल फोन लूट लिए। बदमाशों की संख्या सात बताई जा रही है। विरोध करने पर यात्रियों के साथ मारपीट भी की गई।

सादाबाद से पहले गांव कछपुरा के निकट बस से उतरकर भाग गए, जबकि चालक ने बस को सादाबाद के बिनोवा नगर चौराहे पर ले जाकर रोका। चंदपा और सादाबाद थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात सीओ सादाबाद सुधीर त्यागी भी वहां आ गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस मुरादाबाद से आगरा जा रही थी। बताते हैं कि बस में कुछ बदमाश अलीगढ़ से चढ़े, जबकि कुछ हाथरस से सवार हुए थे। बस जैसे ही चंदपा से आगे गांव केवलगढ़ी के पास पहुंची।

बदमाशों ने अपने हथियार निकाल लिए और पूरी बस को अपने कब्जे में कर लिया। बस पर हरदम सिंह निवासी छटीकरा वृंदावन मथुरा चालक और रामवीर पुत्र रतन सिंह धानातेजा थाना मथुरा रिफाइनरी परिचालक थे। दोनों की मानें तो एक बदमाश चालक के पास जाकर बैठ गया, जबकि दूसरे ने परिचालक को कब्जे में कर लिया।

इस बदमाश ने परिचालक के सिर पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया, जिससे परिचालक अचेत हो गया। बदमाश ने उसके पास मौजूद नकदी लूट ली। इसके बाद 35 यात्रियों से हथियारों के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। बस में चीख-पुकार मच गई। बदमाशों ने यात्रियों के पास जो कुछ भी था, उसे छीनना शुरू कर दिया। गांव कछपुरा के पास बदमाश बस से उतरकर भाग गए।

बदमाशों ने आदर्श बंसल पुत्र उमेश बंसल निवासी सूरजगंज सादाबाद से एक हजार नकद और मोबाइल फोन, अलीगढ़ के जमालपुर निवासी शहाना बेगम, उनकी ननद और भांजी से 50 हजार रुपये और सोने के जेवरात, गोपाली पुत्र शिशुपाल निवासी नगला महासिंह से चार हजार रुपये व पर्स, बलवीर पुत्र अभय सिंह निवासी नगला देवी से तीन हजार रुपये, चंद्रवती पत्नी नंदकिशोर निवासी हाथरस, उनकी बहन पूरन देवी से जेवर व 200 रुपये, मोबाइल फोन, रिंकू पुत्र रामप्रकाश निवासी वेदई सादाबाद से डेढ़ हजार रुपये व मोबाइल फोन, परिचालक रामवीर से 15 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और वे बिल लूट लिए। बदमाशों ने मोबाइल फोन तो लगभग सभी यात्रियों के ही लूट लिए।

घटना के बाद बदहवास चालक ने बस को सादाबाद के बिनोवा नगर चौराहे के पास ले जाकर रोका और पुलिस को घटना की सूचना दी। तत्काल सादाबाद और चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर पुलिस के पहुंचने से पहले ही कई यात्री दूसरे साधनों से आगरा रवाना हो गए। देर रात एसपी डॉ.अजयपाल, सीओ सादाबाद सुधीर त्यागी और अन्य अधिकारी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। लूट के शिकार यात्रियों और चालक-परिचालक से घटना के बारे में मालूमात की। देर रात रेंज स्कीम लागू करके बदमाशों की तलाश में सघन कांबिंग भी शुरू करा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें