फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे

Fri, 01 Apr 2016 11:44 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पकडे़ गए बाइक चोरों के साथ सीओ नरेन्द्र देव व पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद। थाना पुलिस ने मुरसान रोड स्थित बहादुरपुरभूप चौराहे से रात करीब पौन बजे करीब मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को दबोच लिया। बदमाश चोरी की 8 बाइकों को बेचने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार को मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र देव ने बताया कि कोतवाली प्रभारी महेशचंद्र यादव को मुखबिर के जरीए सूचना मिली कि बहादुरपुरभूप चौराहे पर मंदिर के सामने कुछ लोग चोरी की 8 बाइकों को लेकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे हैं। थाना प्रभारी महेशचंद्र यादव अपने साथ एसएसआई बाबूराम, एसआई घनेंद्र शर्मा, सुधीर राघव, हिमांशु शर्मा, अवधेश कुमार, एचसीपी रामसरन यादव, कांस्टेबल ओमवीर सिंह, प्रताप चौधरी आदि के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी करने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर किया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर चारों बदमाशों को दबोच लिया। इनके कब्जे से 8 चोरी की बाइकें, तीन तमंचा, एक पिस्टल, दो खोखा कारतूस तथा 6 कारतूस भी बरामद किए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपने नाम तेजा उर्फ तेजवीर पुत्र रज्जन सिंह निवासी बुर्ज नौजी सहपऊ, बौबी पुत्र रमेश, आकाश पुत्र रणवीर सिंह, हरेन्द्र पुत्र नतई सिंह निवासीगण मढ़ाका थाना सहपऊ बताया और पूछताछ के दौरान यह भी बताया कि वह इन चोरी की बाइकों को आगरा बेचने के लिए ले जा रहे थे और वाहन का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें