फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की चपेट में आई स्कूटी सवार शिक्षिका, गंभीर

Fri, 01 Apr 2016 11:43 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। अलीगढ़ रोड पर शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही शिक्षिका की स्कूटी फिसल गई, जिससे वह पीछे से आ रहे केंटर की चपेट में आ गई। हादसे में शिक्षिका का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया, जहां से बाद में उन्हें दिल्ली भेज दिया गया। 
विज्ञापन


सासनी देहात के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात बबिता अपनी बहन रेखा के साथ सुबह स्कूल के लिए निकली थीं। रेखा भी सासनी में एक विद्यालय में शिक्षक हैं। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास अचानक उनकी स्कूटी फिसल गई। बबिता स्कूटी से फिसलकर सड़क पर आ गिरीं। केंटर चालक जब तक ब्रेक लगाता, तब तक बबिता का एक पैर केंटर की चपेट में आ चुका था। हादसे के बाद चालक ने मौके से भागने में देर नहीं लगाई। लोगों ने किसी तरह बबिता को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद आक्रोशित लोग केंटर को अपने गुस्से का शिकार बना सकते थे, इसलिए पुलिस वाहन को थाने ले आई। एबीएसए अखिलेश यादव के मुताबिक बबिता को गंभीर हालत में अलीगढ़ से दिल्ली रेफर किया गया है। उनकी हालत बेहद नाजुक है। शिक्षिका के दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद पूरे जिले के बेसिक शिक्षक परिषद के शिक्षकों में उनके प्रति सहानुभूति की लहर दौड़ गई है। सभी शिक्षिक ा के जल्द बेहतर होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें