फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढों ने छीनी दो परिवारों की ख्ाुशियां

Thu, 18 Aug 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला, सिकंदराराऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही भले ही ठेकेदार, पीडब्ल्यूडी अथवा प्रशासन की हो पर इसका खामियाजा रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दो परिवारों को उठाना पड़ा है। जीटी रोड से भैंपुरी मार्ग के गड्ढों ने रक्षाबंधन की खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन


भाई की बाइक गड्ढे में पलटी तो बहन के हाथ से राखी और मिठाइयां सड़क पर बिखर गईं। लहूलुहान बहन को लेकर बदहवास हालत में घायल भाई इलाज कराता घूमता रहा लेकिन शाम होते होते बहन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। दोनों परिवारों में खुशियों की जगह मातम है।

यह दुर्घटना पोरा भैंपुरी मार्ग में पूरा नहर पुल के आगे हुई। जलेसर निवासी उल्फत की पत्नी रामदेवी अपने भाई राकेश कुमार के साथ बाइक से मायके फुलरई जा रही थी। पूरा नहर पुल के आगे सड़क पर बड़े बड़े गड्ढों में बाइक पलट गई।
विज्ञापन


इससे रामदेवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए उन्हें कई जगह ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर शाम में सीएचसी में लेकर  परिजन पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें