कस्बा मुरसान में रविवार को एक घटना ने फिर तनाव बढ़ा दिया। एक दलित किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने घर में घुसकर छेड़खानी कर दी। शोर मचने पर यह युवक वहां से भाग गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
उल्लेखनीय है कि कस्बा मुरसान में तीन दिन पहले एक किशोरी के अपहरणकर्ता की गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों ने जमकर बवाल काटा था। वहां दो अलग-अगल समुदाय के लोगों में इस दौरान जमकर मारपीट और पथराव भी हुआ था।
इस घटना को लेकर कस्बे में अभी तनाव व्याप्त है। रविवार की रात्रि में फिर एक घटना ने इस तनाव को बढ़ा दिया। इस मोहल्ले से सटे एक मोहल्ले में रविवार की रात्रि में 15 वर्षीय एक दलित किशोरी को दूसरे समुदाय के युवक ने दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।
इस पर जब किशोरी ने शोर मचाया तो युवक वहां से भाग गया। सूचना मिलते ही स्थिति की नजाकत को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की रिपोट दर्ज कराई गई है। कोतवाल निरीक्षक मुरसान का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। कस्बे में कोई तनाव नहीं है। यह घटना दूसरी है।