फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या

Tue, 04 Apr 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।सहपऊ।
विज्ञापन
गुंजन का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव रसगवां में एक नवविवाहिता की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका होली से पहले अपने मायके आई थी और तब से वहीं रह रही थी। मायके में ही उसकी हत्या को अंजाम दिया गया। विवाहिता की लाश घर से 500 मीटर दूर गेहूं के खेत में मिली। लाश के पास से शराब की खाली बोतल, पानी और नमकीन के रेपर और सिगरेट की खाली डिब्बी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


विवाहिता के मायके वालों ने सुसरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती की सास, जेठ एवं पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।  

कोतवाली क्षेत्र के गांव रसगवां निवासी रामगोपाल ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री गुंजन उर्फ शकुंतला की शादी गांव बांधनू निवासी विनय सिंह पुत्र लाखन सिंह के साथ 25 नवंबर 2016 को की थी। रामगोपाल का आरोप है कि शादी के बाद से ही सुसरालीजनों ने उसकी पुत्री को दहेज में एक लाख रुपये एवं एक भैंस के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उसकी पुत्री मारपीट से तंग आकर होली के दो दिन पहले मायके में आकर रहने लगी थी। सोमवार की शाम को लगभग साढ़े छह बजे वह घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई।
विज्ञापन


उसने और परिजनों ने उसकी रातभर तलाश की। फोन द्वारा पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई। मंगलवार की सुबह परिवार के कुछ बच्चे खेतों की ओर काम के लिए गए तो गुंजन की लाश घर से 500 मीटर बलवीर के गेहूं के खेत में पड़ी मिली। किसी ने दुपट्टा से उसका गोल घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या की खबर सुनकर घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। सहपऊ कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। थोड़ी देर बाद सीओ सादाबाद मनीषा सिंह एवं एएसपी संसार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए एवं युवती के परिजनों से हत्या के बारे में पूछताछ की।

पत्नी की मौत की सुनकर उसका पति विनय, सास सत्यवती, जेठ कृष्ण कुमार एवं अन्य उसके गांव के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने पति, जेठ एवं सास को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। युवती के पिता ने उसके पति, सास एवं     ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें