फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर लाखों का डाका

Thu, 21 Jan 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सहपऊ। कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित गांव मानिकपुर में बुधवार रात हथियारबंद करीब 12 बदमाशों ने एक मकान पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर लाखाें रुपये का सामान और नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने पास के मंदिर का घंटा भी चोरी कर लिया। बाद में बंधन मुक्त होने पर परिजनों ने शोर मचाया, लेकिन कोहरे का लाभ उठाकर बदमाश भाग चुके थे। इसके अलावा मकनपुर प्राइमरी पाठशाला की रसोई का ताला तोड़कर उसमें से चावल और गेहूं पार कर दिए।
विज्ञापन

 गांव जलेसर रोड पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं ठेकेदार रामेश्वर यादव पुत्र मोहन लाल के घर पर रात के बारह बजे लगभग एक दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया। घर में घुसने से पहले बदमाशों ने आस-पास के मकानों के मुख्य दरवाजे बंद कर दिए। ठेकेदार मकान अपने नए मकान का निमार्ण करा रहा है। उसकी पत्नी चंद्र प्रभा अपने दो बच्चों को लेकर बरामदे में ही सो रही थी। बदमाशों ने मेन गेट पर दरवाजा न होने के कारण अंदर घुसकर उससे पीने के लिए पानी मांगा। जैसे ही वह चारपाई से उठी तो उसे और उसके दोनों पुत्रों को कब्जे में ले लिया और जान से मारने की धमकी दी। पास के कमरे सो रहे ठेकेदार के कमरे का दरवाजा खोलकर उसको भी परिवार सहित हथियार के बल पर रसोई में बंद कर दिया। बदमाशों ने मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिए। बाद में बदमाशों ने पूरा मकान खलाल डाला और वहां से 2,73,000 रुपये, सोने-चांदी के जेवर और घर में नए कपड़े ले गए। बदमाश उस घर में लगभग एक घंटे तक लूटपाट करते रहे। जाते समय पास के मंदिर का पीतल का घंटा भी उतार ले गए। बदमाशों के जाने के बाद रसोई में बंद परिवार ने जोर लगाकर दरवाजा तोड़ा और फिर बाहर निकल कर शोर मचाया। तब तक बदमाश कोहरे का लाभ उठाकर काफी दूर निकल चुके थे। ज्ञात हो कि घटना स्थल से 75 मीटर पर पुलिस चौकी है। गश्ती पुलिस भी थोड़ी देर बाद मौके पर पहुंच गई। पीड़ित ने तहरीर कोतवाली में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें