फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से मिस्त्री की मौत

Fri, 08 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। करंट की चपेट में आकर एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। जिला अस्पताल में 45 वर्षीय रामबाबू पुत्र पन्नालाल निवासी नया नगला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। देर तक जिला अस्पताल परिजनों के करुण विलाप से गूंजता रहा।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक बारिश के बाद से ही रामबाबू के घर की बिजली खराब थी। वह खुद ही छत पर तारों को जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी वह हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गए। जब तक परिजनों को उनके करंट की चपेट में आने का पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। रामबाबू का पूरा शरीर झुलसकर काला पड़ चुका था।

परिजन आखिरी उम्मीद में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों के मृत घोषित करने के साथ ही उनकी सारी उम्मीदें खत्म हो गईं। भाई, बहन, मां-बाप और संतानों का विलाप देखकर अस्पताल के कर्मचारी भी बाहर परिसर में जमा हो गए। विलाप के बाद परिजन रामबाबू के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें