फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में दो महिलाओं समेत तीन घायल

Fri, 08 Jul 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव झोझू कलां में शराबी के गाली-गलौज करने का विरोध करने पर हुए झगड़े में एक ही परिवार की दो महिलाओं सहित तीन सदस्य घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सीमा ने बताया कि उसका पति घर पर नहीं था। इसी दौरान पड़ोस का एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर उनके घर आया। वह गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन


जब इसका विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने हमला बोल दिया। इसके बाद जब उसकी देवरानी मामले का बीचबचाव करवाने आई तो उस पर भी हमला बोल दिया। पड़ोसियों ने दोनों को छुड़वाया। शाम को जब सीमा का पति फकीरचंद घर पर आया तो उसे मामले की जानकारी दी। इसके बाद फकीरचंद उक्त व्यक्ति के घर पहुंचा तो उसकी पत्नी ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उस पर भी डंडों से हमला बोल दिया। घटना में घायल सीमा और उसके पति, देवरानी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें