फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला रति में बदमाशों ने बरपाया कहर

Thu, 07 Jan 2016 11:11 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हसायन। कोतवाली क्षेत्र में पूर्वोत्तर रेलवे के नगला रति स्टेशन के पास बुधवार की रात को बदमाशों ने खानाबदोशों के डेरे पर धावा बोला। बदमाशों ने महिलाओं से छेड़खानी की और पुरुषों से भी मारपीट करते हुए लूटपाट की। दहशत पैदा करने के लिए फायरिंग भी की गई। बदमाशों के शिकार यह खानाबदोश मारे डर के सुबह होते ही स्टेशन से भाग गए। चर्चा है कि इनमें से किसी के गोली भी लगी हुई है, जबकि एक अन्य को चाकू मारकर घायल करने की जानकारी है। अफसोस तो यह है कि खानाबदोशों की चीख-पुकार सुनने के बावजूद कोई भी उन्हें बचाने नहीं आया।
विज्ञापन

बदमाश फायरिंग करते हुए नगला रति केबिन की ओर गए। बदमाशों ने रात्रि में पेट्रोलिंग कर रहे राजूलाल मीना के साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की। एक और रेलवे कर्मी राजपाल सिंह को मारपीट कर केबिन के पास ले गए। जहां बदमाशों ने राजपाल की आड़ लेकर केबिनमैन जागेश्वर प्रसाद से केबिन का गेट खुलवाया। गेट खुलते ही छह से ज्यादा हथियारबंद बदमाशों ने केबिनमैन को पकड़कर मारपीट की। उनसे घड़ी और 600 रुपये भी लूट ले गए। मामले की जानकारी केबिनमैन द्वारा स्टेशन मास्टर रामजीलाल मीना को दी गई तो वह भी तत्काल घटनास्थल की ओर दौडे़। तब तक बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए।
बदमाशों के शिकार खानाबदोश सुबह स्टेशन मास्टर को जानकारी देकर घायल अवस्था में ही कासगंज चले गए, जिससे किसी भी घायल का नाम-पता नहीं मालूम हो सका है।
केबिनमैन जागेश्वर प्रसाद द्वारा कोतवाली हसायन में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है। घटना से जीआरपी को भी अवगत कराया गया। जीआरपी ने केबिनमैन और स्टेशन मास्टर से इस घटना के बारे में जानकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें