फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह में हर्ष फायरिंग से बच्चे की मौत, दो घायल

Mon, 11 Dec 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर मुगलगढ़ी में रविवार की रात शादी समारोह में उस समय कोहराम मच गया, जब हर्ष फायरिंग के दौरान देशी तमंचे से चली गोली एक नौ वर्षीय बच्चे को जा लगी। बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं छर्रे लगने से एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


गांव नूरपुर मुगलगढ़ी निवासी रामेश्वर दयाल की बेटी शीला की शादी रविवार को थी। बारात हाथरस की गढ़ी तमना से आई थी। बारात चढ़त के बाद रात 9.30 बजे दरवाजे पर दूल्हे के टीके की रस्म हो रही थी। इस दौरान गांव नूरपुर मुगलगढ़ी के ही मनोज ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। मनोज को देखकर गांव के ही अनिल ने उससे तमंचा ले लिया और उसने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान तमंचे की नाल नीचे हो गई और तमंचे से निकली गोली पास खड़े दुल्हन के मामा अमर सिंह मूल निवासी झिनवार थाना निधौली कलां जनपद एटा हाल निवासी दिल्ली के नौ वर्षीय बेटे सागर के सिर में लगी। सागर की मौके पर ही मौत हो गई। छर्रे लगने से नंदिनी पत्नी मलखान और पंडा पुत्र रामबाबू घायल हो गए।

सागर की मौत के बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई। परिजन सागर और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टर ने सागर को मृत घोषित कर दिया। नंदिनी और पंडा को रेफर कर दिया गया। घटना से शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गईं। आनन-फानन में फेरों की रस्म पूरी कर दुल्हन को विदा कर दिया गया। वहीं आरोपी पुलिस की कार्रवाई से डरकर मौके से भाग निकले। कोतवाल मनोज शर्मा के मुताबिक फायरिंग के आरोपी मनोज पुत्र राजवीर सिंह, अनिल पुत्र रामप्रसाद  निवासीगण नूरपुर रेलवे स्टेशन पर थे और ट्रेन पकड़कर फरार होने वाले थे। पुलिस ने समय रहते दोनों को दबोच लिया। आरोपियों के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपियों के विरुद्ध सागर के पिता अमर सिंह की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
हर्ष फायरिंग में दोनों आरोपियों को पकड़ा गया है। उनसे आला कत्ल भी बरामद किया है। 
- अरविंद कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें