फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराने की दुकान की दीवार काटी, नकदी, सामान पार

Sat, 16 Feb 2019 12:26 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
घंटाघर के निकट नजिहाई बाजार में दुकान में चोरी के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के नजिहाई बाजार में किराने की दुकान की दीवार काटकर चोर नकदी और हजारों का सामान पार कर ले गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


शहर की चैन गली निवासी विष्णु प्रसाद पुत्र राधारमणदास की नजिहाई बाजार में किराने की दुकान है। दुकान के बराबर में झीना है। उसी झीने की साइड से दीवार काटकर चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए और यहां से करीब 50 हजार रुपये और अन्य सामान पार कर ले गए।

घटना की जानकारी विष्णु प्रसाद को शुक्रवार की सुबह उस वक्त हुई, जब वे दुकान खोलने के लिए पहुंचे। दीवार कटी देखकर उनके होश उड़ गए। 100 डायल पर सूचना के बाद पुलिस मोके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। दुकानदार ने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें