फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के सर्राफ को लूटा

Mon, 30 Nov 2015 11:56 PM IST
hatras
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। हाथरस के सूपान गली नयागंज के कमीशन पर काम करने वाले चांदी के पायजेब के कारीगर (सर्राफ) से आबकारी टीम ने चेकिंग के नाम पर 60 हजार रुपये लूट लिए। घटना रविवार रात लोधा क्षेत्र में हाईवे पर उस समय हुई, जब सर्राफ खैर से चांदी व रुपये लेकर रोडवेज में लौट रहा था। पहले उसे धमकाकर बस से उतारकर अपनी गाड़ी में चढ़ा लिया। बाद में उसे लूटने के बाद अपने साथ मसूदाबाद तक लाए और हाथरस की चलती बस में धकियाकर चढ़ाने के बाद भाग गए।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर अपने परिजनों व परिचितों के साथ आबकारी दफ्तर पहुंचे पीड़ित मदनमोहन वर्मा निवासी हाथरस ने लिखित शिकायत के साथ मोबाइल के कैमरे में कैद आबकारी की उस गाड़ी का नंबर युक्त फोटो भी दिखाया, जिस पर टीम सवार थी और उसी में उसे डालकर मसूदाबाद तक लाया गया था।
उप आयुक्त को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह खैर से कच्चा माल लेकर व कुछ माल का पेमेंट लेकर रोडवेज से अलीगढ़ के रास्ते हाथरस लौट रहा था। तभी लोधा हाईवे पर चेकिंग कर रही टीम ने उसके बैग की तलाशी ली। जिसमें चांदी देखकर उसे जबरन बस से उतारकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया। फिर उसके बैग से नगदी निकाल ली। बाद में उसे धमकाया कि गलत धंधा करता है।
विज्ञापन

उसने अपना सर्राफा एसोसिएशन का आईकार्ड व कच्चे माल का कारीगर होने के सबूत भी दिखाए। मगर उसकी एक न सुनी गई। बाद में उसे स्टाफ मसूदाबाद पर बस में चढ़ाकर भाग गया। दोपहर में जब वह शिकायत लेकर परिवार के साथ आया तो उसे मैनेज करने की कोशिश होने लगी। कभी रुपये वापसी तो कभी किसी अन्य को बाहर न बताने का संदेश उसे मिलने लगा। देर शाम तक वह परिवार के साथ आबकारी दफ्तर पर ही  मौजूद था। इस संबंध में आबकारी अधिकारी एनके यादव ने स्वीकारा है कि चेकिंग टीम को लेकर इस तरह की शिकायत मिली है। मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें