फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने नहर में कूदकर की खुदकुशी की कोशिश

Sun, 30 Apr 2017 10:19 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
Injured Girl - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला सिंगी के निकट मानसिक रूप से बीमार एक युवती ने नहर में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे नहर से निकाला। पुलिस ने उसे उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर अवस्था में इसे मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन


अलीगढ़ रोड पर गांव दयानतपुर निवासी लवी शर्मा की करीब 10 वर्ष पूर्व रामघाट रोड निवासी नीरज के साथ शादी हुई थी। विवाहिता की नानी सरोज शर्मा ने बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज को लेकर दोनों परिवारों में विवाद हो गया। इसके बाद लवी के पिता राममोहन शर्मा उसे अपने साथ गांव ले आए।

इस घटना के बाद से ही लवी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था, जिससे जब उसका मन करता था, वह अपनी नानी सरोज शर्मा निवासी राधा मोहन मंदिर सासनी के पास चली जाती थी। वह घटना से पहले भी अपनी नानी के पास ही सासनी रह रही थी। रविवार को सुबह उसने अपने पिता को फोन करके उसे ले जाने के लिए कहा था। पिता ने उसे बोला कि वह काम करने के बाद उसे लेने आएंगे।
विज्ञापन


इस बीच वह नानी के घर से चली आई और नगला सिंगी के निकट नहर में आकर छलांग लगा दी। यह देखकर वहां हड़कंप मच गया। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। हाथरस गेट कोतवाल रजनेश तिवारी का कहना है कि युवती मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। परिजनों से बातचीत कर पता किया जा रहा है कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें