थाना मुरसान के एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ 12 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है।
मुरसान के एक गांव निवासी व्यक्ति की चार साल की बेटी गांव में बने सोसायटी के गोदाम के पास खेल रही थी। वहां पर गांव का ही 12 साल का किशोर आया और उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को तलाश करते करते उसकी दादी वहां पहुंची तो बच्ची के खून बह रहा था। इसकी जानकारी उसने अपने बेटे और अन्य लोगों को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
बच्ची के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मुरसान कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपी को पकड़कर सौंपा है। बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।