फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में मीट की चार दुकानों में लगाई आग

Thu, 23 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूूराे अमर उजाला/ हाथरस।
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अवैध बूचड़खानों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच बुधवार को जिले में दो जगहों पर मीट की चार दुकानें आग के हवाले कर दी गईं। बुधवार तड़के शहर के जलेसर रोड पर मीट की तीन दुकानों को शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। देर शाम कस्बा लाड़पुर में भी मीट की एक दुकान को आग लगा दी गई। चार घटनाओं के बाद तनाव के मद्देनजर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है।
विज्ञापन


बुधवार तड़के जलेसर रोड पर कांशीराम कॉलोनी के बाहर मीट विक्रेताओं के तीन खोखों में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। सूचना पर मीट विक्रेता मौके पर पहुंच गए। जब तक फायर ब्रिगेड आई, खोखे जलकर राख हो चुके थे। इस मामले में शकील पुत्र अब्दुल कदीर निवासी मधुगढ़ी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें आरोप है कि अज्ञात लोगों ने बीती रात उनकी मीट की तीन गुमटियों में आग लगा दी। आग से रहीश पुत्र शहीद की दुकान में 20 हजार, मोहम्मद शकील और सिद्धि की दुकान में 35 हजार रुपये कीमत के जिंदा मुर्गे, मीट व अन्य सामान जलकर राख हो गया।  इधर देर शाम करीब आठ बजे शहर से करीब 10 किमी दूर कस्बा लाड़पुर में भी मीट की एक दुकान को आग लगा दी गई।

इस अग्निकांड में भी हजारों रुपये कीमत के मुर्गे, मछली और अन्य सामान जलकर राख हो गया।  सूचना पर हाथरस जंक्शन कोतवाल अनिल कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए और स्थानीय लोगों से अग्निकांड के बारे में जानकारी ली। एसओ का कहना है कि प्रथमदृष्टया पूछताछ में कुछ लोगों ने बताया कि दुकान स्वामी ने खुद आग लगाई है। वह कह रहा था कि जब दुकान ही नहीं चल रही तो इसे रखने से क्या फायदा? फिर भी पूरे मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस में मीट की चार दुकानों में लगाई आग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें