फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की कोशिश में विफल रहने पर गोली मारी, घायल

Sat, 09 Apr 2016 11:26 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराराऊ/हाथरस। सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव लालगढ़ी निवासी संजय कुमार पुत्र कालीचरण को शुक्रवार देर रात गांव के पास कुछ हमलावरों ने गोली मार दी। गोली उनके बाएं पैर को छूकर निकल गई। आरोपी लूट के इरादे से रास्ते में छिपे हुए थे। बाइक नहीं रोकने पर उन्होंने फायरिंग कर दी। संजय को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


अस्पताल में शनिवार सुबह संजय ने बताया कि जीटी रोड पर उनके चाचा का होटल है। वह देर रात बाइक पर गांव के सुनील के साथ घर लौट रहे थे। तभी कच्चे रास्ते पर बाइक धीमी करनी पड़ी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तीन बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। वह शायद लूट के इरादे से छिपे थे। इस पर सुनील ने बाइक दौड़ा दी। बदमाश संख्या में तीन थे। इनमें से एक ने दो फायर किए। एक गोली संजय के पैर  को रगड़कर निकल गई। सिकंदराराऊ के कोतवाल राजेश्वर प्रसाद त्यागी का कहना है कि संजय के परिजनों की सूचना पर उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। अभी कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें