फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के बाद आगरा का किशोर लापता

Sat, 09 Apr 2016 11:26 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में आया आगरा का 12 साल का एक किशोर कई दिन से लापता है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कैलोरा चौराहे पर फोटोग्राफी करने वाले युवक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


मीना पत्नी बागवीर निवासी नाई की मंडी का कहना है कि उनका बेटा विजय दो अप्रैल को अपने दो साथियों भोला पुत्र गोपाल और बबलू पुत्र धर्मपाल, निवासी गण नाई की मंडी, आगरा के साथ हाथरस जंक्शन स्थित अपनी रिश्तेदारी में घूमने आया था। रास्ते में कैलोरा चौराहे पर पेड़ों पर चढ़कर कुछ पक्षियों को पकड़ने लगा, जिसका वहां के स्थानीय लोगों ने विरोध किया और तीनों लड़कों के साथ मारपीट की। आरोप है कि रूपेश पुत्र कैलाश चंद्र ने विजय को पकड़कर पीट दिया था। विजय के दोनों साथी किसी तरह बचकर भाग निकले और अपने घर आगरा पहुंच गए, लेकिन विजय नहीं पहुंचा। एसओ अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि रूपेश कैलोरा चौराहे पर फोटोग्राफी की दुकान करता है। आरोपी के विरुद्ध धारा 342, 323 और 363 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। जल्द ही विजय का पता लगा लिया जाएगा। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें