हाथरस। खाद्य वस्तुओं मेें मिलावट करने वाले 11 लोगों के खिलाफ एडीएम कोर्ट ने कार्रवाई की है। इन मिलावटखोरों पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इससे मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।
मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह और खाद्य सुरक्षाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि दूध में मिलावट करने पर अशोक कुमार पर 15 हजार, रिफाइंड में मिलावट करने पर आलोक गुप्ता पर 15 हजार, दूध में मिलावट करने पर ओमपाल पर 10 हजार, दूध में मिलावट करने पर दिलीप पर 10 हजार, खोवा के पेड़ों में मिलावट करने पर डोरीलाल पर 10 हजार, दही में मिलावट करने पर बंटी पर 10 हजार, खोवा में मिलावट करने पर श्यामसुंदर पर 15 हजार, बूंदी के लड्डू में मिलावट करने पर रामेश्वरदयाल पर 10 हजार, चॉकलेट बर्फी में मिलावट करने पर रामेश्वर दयाल पर 20 हजार, दूध में मिलावट करने पर सुलेमान खां पर 15 हजार और दूध में मिलावट करने पर रोहिताश पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। गौरतलब हो कि इन सभी खाद्य कारोबारियों के यहां से नमूने लेकर एफडीए टीम ने जांच को लखनऊ लैब भेजे थे, जहां से इन्हें फेल कर दिया गया था।