फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दवाआें के लिए नमूने, 14 की बिक्री रोकी

Tue, 12 Jul 2016 11:08 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। शासन से मिली सूची के आधार पर मंगलवार को भी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि निरीक्षक पूरनचंद ने महौ और हसायन के दो मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। यहां से आधा दर्जन दवाओं के नमूने लिए गए। छापे में दुकानों में दवाओं के रखरखाव की स्थिति भी खराब मिली। छापेमारी के दौरान कई मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकान बंद कर भाग गए।  
विज्ञापन


शासन हर माह औषधि निरीक्षक को दस मेडिकल स्टोरों की सूची उपलब्ध करा रहा है। इसके आधार पर औषधि निरीक्षक द्वारा छापामार कार्रवाई की जा रही है, जिससे मेडिकल स्टोर संचालकों में भी खलबली मची हुई है। औषधि निरीक्षक पूरनचंद्र ने बताया कि मंगलवार को महौ में न्यू उदय मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। यहां दवा विक्रेता पांच दवाओं के खरीद बिल प्रस्तुत नहीं कर सका, इसलिए इन दवाओं की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई। दो दवाओं के नमूने भी लिए गए। औषधि निरीक्षक को यहां स्टोर की छत से पानी टपकता हुआ मिला। पानी से दवाएं भी भीगकर खराब हो रहीं थीं। इस लापरवाही को सुधारने के लिए दवा विक्रेता को सात दिन का समय देते हुए नोटिस दिया गया और सात दिन बाद फिर से निरीक्षण करने की चेतावनी दी गई। डीआई ने बताया कि इसके बाद हसायन के शीबू मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। यहां औषधि निरीक्षक ने दवा विक्रेता द्वारा खरीद बिल प्रस्तुत न करने पर नौ दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी। चार दवाओं के नमूने लिए। यहां ग्राहकों को कैश मीमो जारी नहीं किए जा रहे थे। बिल मेंटेन नहीं थे और लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं कराया गया था। दवा विक्रेता को सात दिन का नोटिस दिया गया। औषधि निरीक्षक पूरनचंद्र ने बताया कि सात दिन में स्पष्टीकरण नहीं देने पर लाइसेंस निरस्त और रद करने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें