फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेंडर की तैयारी में देवकीनंदन हत्याकांड के आरोपी

Tue, 25 Jul 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
court
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रहना में हुए चर्चित देवकीनंदन हत्याकांड के आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। आरोपियों ने हाईकोर्ट से गुहार लगाते हुए एफआईआर को निरस्त करने या चार्जशीट दाखिल होने तक गिरफ्तारी पर रोक लगाने की गुहार लगाई थी लेकिन हाईकोर्ट ने ऐसा कोई आदेश देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


यही नहीं हाईकोर्ट ने आरोपियों को तय समय में कोर्ट में सरेंडर करने का आदेश भी दिया है। इस आदेश के बाद आरोपियों के जल्द सरेंडर करने की संभावना बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक एक आरोपी मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन किसी कारण से सरेंडर की कार्यवाही नहीं हो सकी। 

देवकीनंदन पाठक (28) पुत्र पन्नालाल पाठक निवासी रहना 20 अप्रैल 2017 को दोपहर के समय घर से निकले थे। शाम चार बजे के करीब ग्रामीणों को जानकारी मिली कि देवकीनंदन का शव मोहन सिंह के खेत में लगे शहतूत के पेड़ पर लटका हुआ है। देवकी नंदन के भाई वादी राजकुमार के मुताबिक आरोपी डेढ़ साल में देवकीनंदन और उन पर चार बार हरिजन एक्ट लगा चुके थे।
विज्ञापन


हत्याकांड से एक दिन पहले हुए झगड़े में भी देवकीनंदन के साथ मारपीट कर उस पर हरिजन एक्ट लगाया गया था। राजकुमार ने इस मामले में राजन सिंह समेत छह लोगों पर उनके भाई की हत्या का आरोप लगाया था। आरोपी बीते तीन महीने से फरार हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसी महीने पुलिस ने आरोपियाें के घर कुर्की नोटिस भी चस्पा किए थे। इस मामले में अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के अलावा जोन के एडीजी भी थाना पुलिस से जानकारी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें