फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को डीसीएम ने रौंदा, युवक की मौत

Fri, 06 May 2016 11:17 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुर्घटना स्थल पर मृतक को देखते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। मथुरा रोड पर हतीसा पुल के पास एक बाइक को पीछे से डीसीएम ने रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि उसकी रिश्तेदार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया है। मृतक ने हेलमेट भी पहना हुआ था। इसके बावजूद उसका सिर सड़क से टकराकर फट गया।
विज्ञापन

प्रेमपाल सिंह (42) पुत्र कल्याण सिंह निवासी शेखूपुर अजीत इसी गांव में रहने वाली अपनी मौसी निर्मला देवी पत्नी राजपाल सिंह के साथ बाइक पर भगवंतपुर दवा लेने गया था। दवा लेने के बाद वह लौट रहा था। दोपहर को पुल पार करने के बाद उसकी बाइक थोड़ी आगे बढ़ी ही थी कि पीछे से उसे एक डीसीएम ने रौंद दिया। घायलों को पुलिस एंबुलेंस 108 के जरिए जिला अस्पताल लाई जहां प्रेमपाल को मृत घोषित कर दिया और निर्मला देवी को रेफर कर दिया गया। हाथरस गेट पुलिस ने प्रेमपाल के शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें