फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के सामने किया बेटी से दुष्कर्म

Mon, 17 Sep 2018 12:25 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ हाथरस।
विज्ञापन
Rape Case
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही युवक पर उसके ही  उसकी पुत्री से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। तहरीर के मुताबिक घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है।
विज्ञापन


उसकी 15 वर्षीय पुत्री पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गई थी। कुछ देर बाद वह भी लड़की की मदद के लिए खेतों पर पहुंचा तो उसे बाजरा के एक खेत से पुत्री की चीख सुनाई दी। वह दौड़कर खेत में गया तो उसने देखा कि गांव का ही एक युवक उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा है। 

उसने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह वहां से भाग निकला। युवक को दोबारा पकड़ने के लिए वह उसके पीछे करीब 100 मीटर तक दौड़ा, लेकिन वह भाग गया। वह शाम करीब सात बजे कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचा।
विज्ञापन


किशोरी से दुष्कर्म की सूचना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पहले कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बाद सीओ सादाबाद भी वहां पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के घर पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा  जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें