फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों पर बदमाशों का धावा, हजारों की लूटपाट

Sat, 17 Jun 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सहपऊ/ हाथरस।
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया में दो घरों पर बदमाशों ने अलग-अलग समय पर धावा बोलकर हजारों का सामान लूट लिया। वहीं विरोध करने पर घरवालों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। गांव में जगार होने पर ग्रामीणों ने उनको घेरना चाहा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। बदमाशों की फायरिंग से एक ग्रामीण घायल होकर गिर पड़ा बदमाश भाग जाने में सफल हो गए।
विज्ञापन



  कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया में शुक्रवार की रात को बदमाशों ने दो घरों पर धावा बोला। पहले बदमाश रात के एक बजे के लगभग श्यौराज सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह के मकान में घुस गए। उसके घर से सोने के आभूषण, मोबाइल एवं टार्च लेकर चलने लगे, उसी समय आवाज सुनकर श्यौराज की पत्नी मीरा की आंख खुल गई। जब उसने उनको टोका तो उसके कानों के कुंडल खींचते हुए छत से कूदकर भाग गए। कानों के कुंडल खींचते ही उसकी चीख निकल गई। उसकी चीख सुनकर उसके परिजन एवं ग्रामीण भी जाग गए।

तब तक बदमाश भाग चुके थे। ग्रामीणों के सोने के बाद बदमाश दोबारा उसी गांव के निवासी जगदीश पुत्र चंद्रपाल के घर में घुस गए। वहां भी खटपट की आवाज सुनकर जगदीश की 70 वर्षीय मां मुल्लो देवी की आंख खुल गई जब उसने बदमाशों को घर के बर्तन ले जाते देखा तो उसने एक बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन


बदमाश  उसे धक्का देकर भाग आगे से उसके पुत्र जगदीश ने उसे पकड़ना चाहा तो बदमाश ने उसको तमंचा की नाल मारकर गिरा दिया। बदमाश की मार से मां और बेटे दोनों घायल हो गए। एक बार फिर ग्रामीण जाग गए और उन्होंने बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने तमंचे  से फायर कर दिया। इससे जगदीश का चाचा मुनेश पुत्र अनेक सिंह घायल होकर गिर पड़ा। इससे बदमाश भाग गए।

ग्रामीणों ने भी फायरिंग की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बदमाश जगदीश के घर से दस हजार नकद एवं पीतल तांबे की बर्तन भी ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस एवं पीआरवी 100 पुलिस भी पहुंच गई। पीड़ितों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर कोतवाली में दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें