चिंताहरण मंदिर के सामने लोहे के गोदाम में चोरी के बाद जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली सदर से चंद कदमों की दूरी पर स्थित लोहे के गोदाम को चोरों ने अपना निशाना बनाया। ताला तोड़ कर चोर यहां से नकदी और सामान पार कर ले गए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।
चिंताहरण मंदिर निवासी रमाकांत वार्ष्णेय पुत्र कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय का पास में ही लोहे के सामान का गोदाम है। मंगलवार की रात चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ कर गल्ले में रखे एक हजार रुपए व लगभग दस हजार रुपये के सामान चुरा ले गए। चोरी की घटना की जानकारी रमाकांत को सुबह हुई।
उन्होंने देखा कि गोदाम के ताले टूटे हुए हैं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच पूरे मामले की जानकारी ली।