फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

Wed, 10 May 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
कोतवाली से चोरी हुई कार के साथ आरोपी पुलिस हिरासत में। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने कार बुक करने के बाद ड्राइवर को नशीला पदार्थ खिलाकर कार लूटने में माहिर शातिर महिला-पुरुष को दबोच लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटी एक ऑल्टो कार और दो हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एएसपी संसार सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि हमीरपुर निवासी रमेश प्रजापति ने दिसंबर 2016 में एक ऑल्टो कार खरीदी थी। वह अपने गुरु सोमगिरि को शिमला छोड़कर वापस आ रहा था तभी फीरोजाबाद जैन मंदिर के पास उसे शातिर महिला ने रोका और इटावा तक के लिए कार की बुकिंग कर ली। इटावा पहुंचकर आरोपियों ने दो लड़कियों को कार में बैठाया और उन्हें हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुरा तक छोड़ने के बाद आरोपी कोतवाली सदर स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंचे। यहां कमरा नंबर 109 में दोनों रुके।

इस बीच आरोपियों ने ड्राइवर रमेश प्रजापति को नशीला पदार्थ खिला दिया। आरोपी ड्राइवर को नशे की हालत में अपने साथ ले गए और सादाबाद के पास सुनसान इलाके में उसे फें क कर चले गए। होश में आने पर ड्राइवर वापस गेस्ट हाउस पहुंचा और वहां के कर्मचारियों को साथ लेकर सदर कोतवाली आया। यहां उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने गेस्ट हाउस जाकर छानबीन शुरू की। यहां आरोपियों ने अपना गलत पता दर्ज कराया था।
विज्ञापन


जिन फोन नंबरों पर आरोपियों ने बात की थी, उन्हें सर्विलांस पर लगाकर आरोपियों तक पुलिस पहुंच गई। मंगलवार को जलेसर रोड से पुलिस ने लूटी गई ऑल्टो कार को बरामद कर लिया और आरोपी अमन कुमार पुत्र अरविंद कुमार निवासी करवला गली नंबर 10/2 फीरोजाबाद व महिला सुनीता पत्नी संतोष निवासी कांशीराम कॉलोनी नंबर-1, इटावा को दबोच लिया। खुलासा करने वाली टीम में कोतवाली निरीक्षक सूर्यकांत द्विवेदी, एसएसआई गजराज सिंह, एसआई भूप सिंह, सिपाही राहुल प्रताप, संजीव कुमार व दीपक कुमार शामिल रहे। कोतवाली निरीक्षक सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि दोनों सालों से पति-पत्नी बनकर रह रहे हैं। इनके आसपास रहने वाले लोगों को यह पता नहीं कि दोनों पति-पत्नी नहीं हैं। दोनों शादी, बारातों में कैटरिंग और वेटरिंग आदि के लिए लड़कियां मुहैया कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें