हाथरस (ब्यूरो)। शहर में डिश का कारोबार अब जानलेवा होता जा रहा है। मंगलवार को चामड़ गेट के पास टालीवाल धर्मशाला के सामने डिश की लाइन बिछा रहे दो कर्मचारियों को एक अन्य केबल नेटवर्क के 20-25 युवकों ने घेर लिया और जमकर पीटा। इस हमले से उनकी जान पर बन आई। पुलिस ने घायलों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।
डिश के स्थानीय प्रोपराइटर सत्यप्रकाश गौतम निवासी सरक्यूलर रोड के मुताबिक उनके लाइन मैन अनिल पुत्र लक्ष्मण निवासी मेरठ और उसके सहयोगी लकी कश्यप पुत्र बसंत कुमार निवासी भूरापीर को एक अन्य केबल नेटवर्क के लोगों ने लाइन बिछाने से रोकने की कोशिश की। ऐसा नहीं करने पर उन्हें लाठी-डंडों और सरियों से जमकर पीटा गया। पिटाई के बाद खून से लथपथ लकी और अनिल सदर कोतवाली पहुंचे।