फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 ने पकड़ा पशुओं से भरा कैंटर

Mon, 11 Dec 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
पशु - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आगरा से अलीगढ़  की ओर जा रहे पशुओं से भरे एक कैंटर को एक ग्रामीण की सूचना पर यूपी 100 की पीआरवी ने पीछा कर पकड़ लिया। मौके से आरोपी ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। चंदपा पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


राजस्थान से कंटेनर में 44 पड्डों को अलीगढ़ ले जाया जा रहा था। सादाबाद के बाद किसी ग्रामीण को यह पता चल गया कि कंटेनर में पशु हैं। ग्रामीण ने यूपी 100 को सूचना दे दी। यूपी 100 ने राजस्थान के नंबर वाले इस कंटेनर का पीछा शुरू कर दिया। बिसाना के पास कंटेनर को रोक लिया गया। पीआरवी कंटेनर को थाने लेकर पहुंची। यहां कंटेनर में मौजूद पशुओं को उतारा गया। कंटेनर में कुल 44 पड्डे मौजूद थे। इनमें से कुछ की हालत बेहद खराब थी। पशुओं के उपचार के लिए थाने में ही पशु चिकित्सकों को बुलाया गया।

पशुओं से भरा कंटेनर पकड़े जाने की सूचना पर हिंदू युवा वाहिनी और भाजपा गोवंश प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी थाने पहुंच गए। सभी ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। एएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि पशुओं को किसी के सुपुर्द नहीं किया गया है। सुपुर्दगी तक पशुओं को थाने में ही रखा गया है। मौके से पकड़े गए दोनों आरोपियों हनीफ पुत्र साबू निवासी समोर थाना डबली, जिला धौलपुर, विक्की पुत्र इस्लाम निवासी मोहल्ला चोगजा, थाना रसूलपुर राजस्थान के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। यह पता किया जा रहा है कि पशुओं को कट्टी के लिए ले जाया जा रहा था या आरोपी उन्हें किसी पैंठ से खरीदकर लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें