फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेके से 66 हजार लूट का आरोपी दबोचा 

Sat, 09 Apr 2016 11:26 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। साढ़े तीन महीने पहले शहर के नामी शराब कारोबारी तजवंत कालरा के इगलास रोड स्थित शराब के ठेके से 66 हजार रुपये की लूट का पुलिस ने शनिवार को खुलासा करने का दावा किया है। थाना हाथरस गेट पुलिस ने लूट के आरोप में राहुल पुत्र भीकम सिंह निवासी कैलाश नगर को एक तमंचे और दो कारतूस के साथ जीजीआईसी के पास से दबोचा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई रकम के पांच हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी पर पहले भी बाइक चोरी और एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।
विज्ञापन


सीओ सिटी प्रीति सिंह ने थाना हाथरस गेट पर प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले साल 26 दिसंबर की रात जय किशोर पुत्र रामशरण निवासी श्रीनगर के कर्मचारी अजय भटनागर पुत्र देवीप्रसाद भटनागर निवासी सासनी गेट शराब कारोबारी तजवंत कालरा के इगलास रोड स्थित ठेके से बिक्री के रुपये लेकर जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उनसे 66 हजार रुपये लूट लिए। सीओ ने बताया कि विवेचना में राहुल का नाम सामने आया था। जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। राहुल की गिरफ्तारी को बनाई गई टीम के एसआई अजय कुमार, एसआई मोहित राणा, एसआई कुं वर पाल सिंह और कांस्टेबल सुधीर कुमार को एसपी ने ढाई हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें