फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव कमरे में फांसी पर झूलता मिला

Fri, 30 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। कमासिन थाना क्षेत्र के जाखी गांव मेें एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में फांसी पर झूलता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पिता ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र की हत्या कर शव लटकाया गया है।
विज्ञापन


जाखी गांव निवासी दीपक यादव (27) पुत्र पीतांबर का शव बुधवार की शाम उसके कमरे में फांसी पर झूलता मिला। पिता पीतांबर बबेरू में रहते हैं। पिता के मुताबिक उनका बेटा दीपक अहमदाबाद में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। दो सप्ताह पहले छुट्टी पर घर लौटा था।

दशहरा के दिन फोन पर दीपक से उसकी बातचीत हुई थी। इसके बाद उसका फोन स्वीच आफ हो गया। पुत्र वधू बीना आठ माह से मायके परास (बिसंडा) में है। बुधवार को वह अपनी पत्नी सोनकली के साथ वोट डालने के लिए गांव जाखी आया।
विज्ञापन


 बेटे के घर पहुंचने पर कमरे का दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा खोलने पर अंदर छत की हुक से लटकता दीपक का शव मिला।

उधर, थानाध्यक्ष हरीशरण सिंह का कहना है कि दीपक पिता द्वारा दूसरी शादी करने से नाराज था। सौतेली मां से उसकी नहीं पटती थी। इसलिए वह गांव में चाचा के साथ रहता था। थानाध्यक्ष के मुताबिक आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें