फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर

Thu, 27 Apr 2017 11:15 PM IST
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सादाबाद
विज्ञापन
file photo of child - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले के कई हिस्सों में गुरुवार शाम को आई तेज आंधी ने ग्रामीण इलाकों में काफी कहर बरपाया है। कई जगह होर्डिंग्स तेज हवा के साथ उड़ गए और पेड़ भी धराशाई हो गए। सादाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जारऊ में गुरुवार की शाम को तेज आंधी के कारण गांव निवासी मुन्नालाल के मकान की दीवार भरभराकर बाहर की तरफ गिर पड़ी और दीवार के सहारे खडे़ दो भाई और वहां बंधे दो बछडे़ भी मलबे में दब गए।
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन इनमें से एक नौ वर्षीय बच्चे की तब तक मौत हो चुकी थी, जबकि उसका 12 वर्षीय बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
अमन को घायलावस्था में खंदौली के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। मौके पर नदीम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना एसडीएम अभिषेक सिंह को फोन पर दी। एसडीएम, तहसीलदार रामचंद्र, लेखपाल एवं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। एसडीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि गांव के मुन्नालाल जोशी के मकान की करीब सात फीट ऊंची दीवार के सहारे छप्पर बंधा हुआ था और छप्पर के नीचे दो मवेशी बंधे हुए थे। मवेशी बंगाली खां के थे। उनके दोनाें बेटे अमन और नदीम उन्हें खोलने के लिए गए थे।
विज्ञापन


तभी आंधी के तेज झोंके से दीवार भरभराकर जा गिरी। बच्चों की चीखने की आवाज पर आसपास के लोग एवं ग्राम प्रधान अप्पू चौहान मौके पर पहुंच गए और मलबे को हटाकर उसमें दबे हुए बच्चों को निकालने लगे, जिनमें से नदीम उर्फ कलुआ पुत्र बंगाली खां (नौ वर्ष) की मौत हो गई और इसी मलबे में दबा उसका बड़ा भाई अमन (12 वर्ष) घायल हो गया। एसडीएम ने बताया कि मृतक के परिजनों को दैवी आपदा के तहत सहायता राशि दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें