घ्ाटनास्थ्ाल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : ब्यूूराे, हाथ्ारस
मेंडू रोड पर चौबे वाले महादेव मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिला। लोगों का अंदेशा था कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। वहीं कुछ लोग यह हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका भी जता रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने हत्या की आशंका नहीं जताई है।
पुलिस का कहना है कि चूड़ी वाली गली निवासी विशाल अग्रवाल दोना-पत्तल का काम करते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि तीन मार्च की शाम को वह अपने काम से घर से निकले थे। इसके बाद से ही उनका पता नहीं चल रहा था। एसएसआई एमएस भाटी का कहना है कि पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका नहीं जताई है और न ही किसी के विरुद्ध कोई शिकायत की है।