फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

हाथरस। हसायन क्षेत्र में एक किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय के हैं। ऐसे में घटना के बाद कस्बे में तनाव व्याप्त है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार किया है।

23 अक्तूबर को 16 वर्षीय किशोरी धान काटकर घर लौट रही थी। रास्ते में उसे आरोपी यूनुस मिला। आरोप है कि वह किशोरी को बहला-फुसला कर अपने घर के अंदर ले गया और वहां जाकर उसने किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। परिवार के लोग दूसरे दिन आरोपी के चंगुल से नाबालिग को छुड़ाकर लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन मामला दो समुदायों का होने के कारण कस्बा में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को शांति बनाए रखने की सीख दे रही है। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार का कहना है कि दुष्कर्म के आरोपी यूनुस को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का रात को ही मेडिकल परीक्षण करा दिया गया। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें