फिरोजाबाद/एका। थाना एका के गांव फरैंदा में खेत में पानी जाने को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज, मारपीट व पथराव के साथ फायरिंग कर दी। दोनों ओर से आठ लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।
फरैंदा के प्रधान प्रदीप, उदयवीर पक्ष में खेत में पानी चले जाने के कारण विवाद हो गया। बताते हैं प्रधान पक्ष के भजनलाल गुरुवार को खेत की सिंचाई कर रहे थे। चूहों के मेड़ को काट दिए जाने के कारण पड़ोसी उदयवीर के खेत की धान की खेती में पानी भर गया था। इसी बात को लेकर दोनों ओर से गाली गलौज होने के साथ मारपीट होने लगी। मारपीट के साथ पथराव होने के साथ ही फायरिंग कर दी। फायरिंग हो जाने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। करीब एक घंटे तक चले मारपीट एवं हंगामा की सूचना डायल 100 पर दे दी।
सूचना मिलते ही डायल 100 की टीम के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वहां पर फायरिंग करने वाले मौके से भाग गए। थाना पुलिस ने घायल भजनलाल, भूपेंद्र और दूसरे पक्ष के उदयवीर सिंह, महावीर सिंह, नरेंद्र, सुरेंद, पुष्पेंद घायल हो गए थे। सभी घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक एका फूल सिंह ने कहा कि फरैंदा में दो पक्षों में खेत में पानी चले जाने को लेकर विवाद हुआ है। तहरीर के आधार पर जांच करके दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।