फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन


हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास अड्डे पर दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने के मामले में आठ लोगों पर बलवे का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

आशुतोष चौधरी पुत्र भगवान सिंह निवासी माहेश्वरी कॉलोनी इगलास रोड ने आठ लोगों के खिलाफ दुकान में घुसकर मारपीट करते हुए तमंचा तानने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि आशुतोष दुकान पर अकेला था। इस बीच सौरभ शर्मा, दीपक शर्मा, नवीन शर्मा निवासीगण नगला जीवा, विष्णु और आकाश निवासी टुकसान सहित तीन अन्य लोग दुकान के अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के अंदर तोड़फोड़ की और तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसएसआई विपिन कुमार ने बताया कि पांच नामजदों सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें