फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

587 वाद निपटाए, 2.72 लाख अर्थदंड वसूला

Sat, 09 Apr 2016 11:26 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला जज जयशील पाठक की अध्यक्षता में किया गया। कुल 587 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें तीन मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद निस्तारित कर 11,20,000 रुपये प्रतिकर वसूला गया। 27 व्यवहारिक, दो उत्तराधिकार, 10 भरण पोषण, छह वैवाहिक, 69 राजस्व, 54 विद्युत अधिनियम के वाद निस्तारित कर 2,04,000 रुपये अर्थदंड वसूला, 416 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 68,830 रुपये अर्थदंड वसूला गया।
विज्ञापन


एडीजे प्रथम कौटिल्य गौड़ के न्यायालय में 05 व्यवहारिक वाद निपटाए। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अल्ला रक्खे खां के न्यायालय में 10 भरण पोषण और छह वैवाहिक वादों का निस्तारण किया। एडीजे तृतीय एसएन त्रिपाठी ने दो सिविल वाद निपटाए। एडीजे एफटीसी राजकुमार बंसल के न्यायालय ने पांच व्यवहारिक और तीन फौजदारी के वादों का निस्तारण कर 1,500 रुपये का अर्थदंड वसूला। एडीजे चतुर्थ अल्पना सक्सेना ने दो मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों में 7,50,000 रुपये प्रतिकर दिलाया। 54 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर 2,04,000 रुपये अर्थदंड वसूला। एडीजे पंचम सुरेंद्र मोहन सहाय के न्यायालय ने एक मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वाद का निस्तारण कर 3,70,000 रुपये प्रतिकर वसूला। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव कुमार के न्यायालय में 190 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 26,080 रुपये अर्थदंड वसूला, सिविल जज वरिष्ठ प्रभाग ओमवीर सिंह के न्यायालय ने आठ व्यावहारिक वादों एवं एक उत्तराधिकार अधिनियम के वाद का निस्तारण किया। सिविल जज कनिष्ठ प्रभाग डॉ.सुरेश कुमार ने  एक व्यावहारिक एवं एक उत्तराधिकार अधिनियम के वाद का निस्तारण किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ओमपाल सिंह ने 19 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 4,650 रुपये का अर्थदंड वसूला। सिविल जज कनिष्ठ प्रभाग सिकंदराराऊ मनोज कुमार ने एक व्यवहारिक वाद, 19 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 7,110 रुपये अर्थदंड वसूला। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सादाबाद विनीत कुमार वासवानी  ने एक व्यवहारिक एवं 24 लघु आपराधिक मामलों का निस्तारण कर 22,600 रुपये अर्थदंड वसूला। सिविल जज कनिष्ठ प्रभाग सादाबाद राघवेंद्र मणि ने चार व्यवहारिक एवं 59 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 6,890 रुपये अर्थदंड वसूला। एसडीएम सादाबाद ने 23, तहसीलदार ने 22, एसडीएम हाथरस ने 35 और तहसीलदार ने 25, एसडीएम सिकंदराराऊ ने 25 व तहसीलदार ने 10, एसडीएम सासनी ने 19 व तहसीलदार सासनी ने 12 राजस्व वादों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें