फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण के चल रहे थे दो पैथौलॉजी सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की छापों में बिना पंजीकरण संचालित पाए गए दो पैथोलॉजी संचालकों के खिलाफ एसीएमओ ने रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी है। दोनों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ ने रिपोर्ट दर्ज कर पैथोलॉजी को सील करने के लिए एसपी को पत्र लिखा है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ डीके अग्रवाल ने शहर के कई पैथोलोजी सेंटरों पर छापेमारी की थी और स्थिति देखी थी। इन सेंटर के दस्तावेज भी मांगे गए थे। अब दो पैथोलॉजी सेंटर बिना किसी पंजीकरण के संचालित पाए गए हैं। बौहरे वाली देवी मंदिर के सामने जय दुर्गे डायग्नोसिस्ट पैथोलॉजी लैब का एसीएमओ ने तीन अप्रैल को निरीक्षण किया। इसी प्रकार 19 जनवरी को पैथकांईड लैब भैरो मंदिर के पास मुरसान गेट का भी एसीएमओ ने निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक दोनों में से कोई भी सीएमओ कार्यालय से जारी पंजीयन प्रमाण पत्र, बायोवेस्ट, पंजीयन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का पंजीकरण, अग्नि सुरक्षा संबधी प्रमाण पत्र और शैक्षिक योग्यता संबधी प्रमाण पत्र पेश नहीं कर सके। ऐसे में अब एसीएमओ ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि इन दोनेां पैथौलॉजी सेंटरों के संचालक फर्जी चिकित्सक बनकर अप्रशिक्षित होते हुए नियम विरुद्ध पैथोलॉजी संचालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें