फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत का कारण अस्पष्ट, बिसरा रखा गया सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली मुरसान के गांव खजूरिया में युवक की अचानक मौत हो गई। इसे लेकर परिजनों के कहने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम मौत का कारण जानने के लिए कराया गया, लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण अस्पष्ट होने के कारण बिसरा सुरक्षित रखा गया है।

मुरसान के गांव खजूरिया निवासी राजकुमार (40) पुत्र महेंद्रपाल सोमवार और मंगलवार की रात को अपने कमरे में सोए हुए थे। रात को करीब तीन बजे उनका छोटा भाई बाथरूम जाने के लिए उठा तो उसने राजकुमार को बरामदे में पड़ा देखा। उसे आवाज दी तो कोई उत्तर नहीं आने पर परिवार के अन्य सदस्यों को आवाज लगाई।
विज्ञापन


गांव के लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो राजकुमार के घर पर लोगों की भीड़ लग गई। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब यहां पर परिवार और गांव के लोग इस बात से परेशान हैं कि राजकुमार बीमार तो था नहीं और नाहीं शरीर पर कोई चोट का निशान है तो आखिरकार उसकी मौत कैसे हुई।
विज्ञापन


इसी गुत्थी को सुलझाने के लिए परिवार के लोगों ने पुलिस से कहकर शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। कोतवाली मुरसान प्रभारी उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। बिसरा रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण सामने आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें